{"_id":"67c02705718ff65bfa08e2c2","slug":"widow-woman-brutally-murdered-by-attacking-with-an-axe-accused-lover-arrested-by-police-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: कुल्हाड़ी से हमला कर विधवा महिला की निर्मम हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: कुल्हाड़ी से हमला कर विधवा महिला की निर्मम हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 27 Feb 2025 03:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 27 Feb 2025 03:00 PM IST
सार
कोरबा में रजगामार चौकी अंतर्गत गुरुवार की सुबह ओमपुर स्थित एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक विधवा महिला सीम पटेल की हत्या की खबर आम हुई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में रजगामार चौकी अंतर्गत गुरुवार की सुबह ओमपुर स्थित एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक विधवा महिला सीम पटेल की हत्या की खबर आम हुई। 42 वर्षीय सीमा पटेल की हत्या किसी और ने नहीं बल्की उसके कथित प्रेमी 29 वर्षीय गुमा उरांव ने की है। आधी रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और यह घटना घट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
कोरबा के रजगामार क्षेत्र में हत्या की एक जघन्य वारदात सामने आई है,जहां एसईसीएल कॉलोनी के मकान नंबर एम 763 में रहने वाली बेवा महिला सीमा पटेल को उसके ही कथित प्रेमी ने टांगी से मौत की नींद सुला दी। बीती रात यह घटना सामने आई जब पूरा क्षेत्र नींद की आगोश में समया हुआ तब प्रगति नगर निवासी गुमा उरांव अपनी प्रेमिका सीमा पटेल से मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके गाद गुमा ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से सीमा को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है,कि गुमा का सीमा से अवैध संबंध था। घटना की सूचना मिलने पर सीएसईपी भूषण एक्का पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने दावा किया है,कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया,कि मृतका के पति की मौत दो साल पहले किसी बीमारी से हो गई थी। सीमा के दो बच्चे हैं,जो उसके ही साथ रहते है। पति की मौत के बाद गुमा का सीमा के घर पर अक्सर आना जाना रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। देखने वाली बात होगी,कि आरोपी पुलिस की पकड़ में कब आता है।
विज्ञापन