फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   What is Paste Fill Technique in coal mines

Korba: कोयला खदानों में पेस्ट फिल तकनीक से जमीन धंसने का खतरा होगा कम, एसईसीएल और टीएमसी में हुआ समझौता

Sun, 20 Apr 2025 11:49 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 11:49 AM IST
सार

पर्यावरण संरक्षण को लेकर एसईसीएल और टीएमसी मिनरल्स रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ है। यह समझौता पेस्ट फिल तकनीक को लेकर हुआ है। इस तकनीक का प्रयोग कोयला निकालने के बाद खदानों को भरने के लिए किया जाएगा जिससे जमीन धंसने का खतरा कम होगा। इस तकनीक में औद्योगिक अपशिष्टों का प्रयोग होगा। 

विज्ञापन
What is Paste Fill Technique in coal mines
एसईसीएल और टीएमसी मिनरल्स के बीच हुआ समझौता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने पेस्ट फिल तकनीक का उपयोग करके कोयला खनन में एक नया कदम उठाया है। एसईसीएल और टीएमसी मिनरल्स रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच ₹7040 करोड़ की परियोजना के लिए समझौता हुआ है। 

विज्ञापन


क्या है पेस्ट फिल तकनीक?

पेस्ट फिल तकनीक एक नवीन भूमिगत खनन तकनीक है जिसमें खदान से कोयला निकालने के बाद खाली जगह को विशेष पेस्ट से भरा जाता है। यह पेस्ट फ्लाई ऐश, ओपन कास्ट खदानों से प्राप्त क्रश्ड ओवरबर्डन, सीमेंट, पानी और आसंजक रसायनों से तैयार किया जाता है। इससे खनन के बाद जमीन के धंसने का खतरा नहीं रहता। इसके अलावा इस तकनीक में औद्योगिक अपशिष्टों का फिर उपयोग किया जाता है, जिससे यह पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी लाभकारी है।
विज्ञापन


सिंघाली खदान में उपयोग एसईसीएल कोरबा क्षेत्र अंतर्गत सिंघाली भूमिगत कोयला खदान में पेस्ट फिलिंग तकनीक द्वारा बड़े पैमाने पर कोयला उत्पादन किया जाएगा। 25 सालों की अवधि में इस परियोजना के माध्यम से अनुमानित 84.5 लाख टन (8.4 मिलियन टन) कोयला उत्पादन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसईसीएल का हरित खनन की ओर कदम 

एसईसीएल का उद्देश्य हरित खनन तकनीकों को बढ़ावा देना है। यह परियोजना ना केवल उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगी। कोयल खदान के बाद जमीन धंसने का खतरा भी इस तकनीक से कम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed