{"_id":"6628cbbfc0315be15a0f7e84","slug":"ward-boy-assaults-admitted-patient-condition-is-critical-in-korba-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: वार्ड ब्वॉय ने भर्ती मरीज के साथ की मारपीट, हालत नाजुक, पीड़ित की पत्नी उसी अस्पताल में करती है नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: वार्ड ब्वॉय ने भर्ती मरीज के साथ की मारपीट, हालत नाजुक, पीड़ित की पत्नी उसी अस्पताल में करती है नौकरी
Wed, 24 Apr 2024 02:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:37 PM IST
सार
कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ वार्ड ब्वॉय ने जमकर मारपीट की। घटना में गंभीर रुप से घायल मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ वार्ड ब्वॉय ने मुक्के से जमकर पिटाई कर दी। विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका पता नहीं चल सका है। घटना में गंभीर रुप से घायल मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के रुप में पदस्थ पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ वार्ड ब्वॉय ने जमकर मारपीट की। घटना में गंभीर रुप से घायल मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्राम पंतोरा निवासी उमा चौहान के पति धनश्याम चौहान को देर रात जिला मेडिकल कॉलेज में उल्टी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां ड्रिप लगाने को लेकर उपजे विवाद के बाद वार्ड ब्वॉय ने मारपीट की। मरीज की पत्नी अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के रुप में पदस्थ है,जिसने बताया,कि रात को यह घटना हुई है और उसने पुलिस से शिकायत कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित की पत्नी उमा चौहान ने बताया कि वो जिला मेडिकल कॉलेज में गार्ड का काम करती है जो निजी कंपनी के अधीन है और उसकी ड्यूटी जिला मेडिकल कॉलेज में रात के वक्त थी जब उसके पति की तबीयत खराब हुई तब अस्पताल आ गया और उसे भर्ती कराया गया, उसकी हालत को देखते हुए आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया उसके पति को ड्रिप लगाया जा रहा था इस दौरान छटपटा रहा था। ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय ने गुस्से में उसके सीने और चेहरे पर मुक्के से हमला कर दिया इसके बाद वह बेहोश हो गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पीड़ित की पत्नी ने बताया की जब उसके पति के साथ मारपीट हुई इस दौरान वह खुद मौके पर मौजूद थी उसने इसका विरोध भी किया लेकिन उसे बाहर का रास्ता दिखाया गया। उमा चौहान ने बताया कि इसकी शिकायत करने को जिला अस्पताल चौकी गई हुई थी लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था अब इस मामले में पुलिस कार्यवाही चाहती है अभी फिलहाल जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जिला मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक गोपाल कवर्ड ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम बनाई गई है जांच जारी है।