फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   wanted accused was not found in Korba and his brother was beaten up

शरीर पर छोड़े जख्म के निशान: वांछित आरोपी की जगह उसके भाई को पकड़ लाई कोरबा पुलिस, कमरे में बदं कर की पिटाई

Mon, 01 Apr 2024 11:14 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 11:14 AM IST
सार

कोरबा के दर्री थाना में एक मामले में वांछित आरोपी के नहीं मिलने पर उसके भाई के साथ पुलिस ने मारपीट की। प्रशिक्षु डीएसपी और दर्री टीआई अविनाश कंवर को एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अटैच किया।

विज्ञापन
wanted accused was not found in Korba and his brother was beaten up
आरोपी के भाई को पुलिस ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दर्री थाना के प्रभारी प्रशिक्षु अधिकारी अविनाश कंवर ने एक कथित बेकसूर युवक पर अपना गुस्सा उतार दिया। इतना ही नहीं उसकी बुरी तरह से पिटाई भी की। दर्री थाना प्रभारी पर क्रूरता का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने उन्हें मनोरोगी तक करार दे दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि महिला संबंधी अपराध के मामले में दर्री पुलिस को आरोपी नहीं मिला तो उसके भाई को ही पकड़कर के लाये और कमरे में बदं कर जमकर पिटाई कर दी। इस युवक का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


एरिगेशन कालोनी निवासी पीड़ित ने बताया कि थाना प्रभारी अविनाश कंवर ने भाई के न मिलने पर प्रभारी और पुलिस कर्मियों ने उसके साथ पिटाई की है। पीड़ित के पीठ और कमर के नीचे गंभीर चोट दिख रही है। पीड़ित के भाई के नाम से एक महिला ने शिकायत की थी। शराब पीकर पीड़ित का भाई गाली गलौज कर रहा था। पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपी का घर तक दिखाने में पुलिस को सहयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की मानें तो उसकी भाई को पकड़ने पुलिस आई हुई थी। नहीं मिलने पर उसे लेकर गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उसे पुलिस के द्वारा इतना मारा गया। पूरे शरीर पर जख्म के निशान है। इतना ही नहीं पिटाई के दौरान युवक ने शौच तक कर डाला।

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक और उसका भाई आदतन बदमाश है और इलाके में काफी दहशत फैला कर रखे हुए हैं। युवतियां उन्हें देखकर घर से नहीं निकलती। इसी मामले में एक पीड़ित परिवार ने पीड़ित के भाई के खिलाफ थाने में शिकायत करने पहुंचे थे। जिसके आधार पर पुलिस उसे पकड़ने गई हुई थी।


इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी और दर्री टीआई अविनाश कंवर को एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अटैच कर दिया। वहीं इस मामले में टीआई को तत्काल प्रभाव से दर्री थाने से हटा दिया गया है और मामले की जांच कोरबा एएसपी यूबीएस चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed