फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers create ruckus over basic facilities including chakka jam

Korba: ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, मुआवजा, एप्रोच रोड, स्ट्रीट लाइट समेत मूलभूत सुविधाओं को लेकर हंगामा

Mon, 11 Sep 2023 06:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 06:07 PM IST
सार

चक्का जाम समाप्त होने के बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली वहीं सूचना पर पहुंची कटघोरा थाना पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों का आवागमन बहाल कराया।

विज्ञापन
Villagers create ruckus over basic facilities including chakka jam
मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में बिलासपुर से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 में पाली के मुनगाडीह के नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने एनएच निर्माण में अधिग्रहित जमीन के मुआवजा, एप्रोच रोड, स्ट्रीट लाइट व अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। चक्काजाम से बिलासपुर से अम्बिकापुर मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे ज्यादा बस यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूली बस भी काफी लंबे समय तक फंसा रही। लोग चक्का जाम से भारी परेशान भी रहे।

विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो पाली में एनएच 130 में अधिग्रहित जमीन तो प्रशासन ने ले लिया है लेकिन अब तक कई ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला है जिसके चलते काफी परेशान हैं। वहीं एप्रोच रोड नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्ट्रीट लाइट व अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग की जा रही है लेकिन अब तक किसी का ध्यान आकर्षित नहीं है। जिसके चलते मजबूरन उन्हें आज चक्का जाम करना पड़ा।

विज्ञापन

 

चक्काजाम की सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम और एनएच निर्माण कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर तीन घण्टे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। इस दौरान तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर पर बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा। मुआवजा प्रकरण में जांच के बाद मुआवजा भी दे दिया जाएगा। फिलहाल तीन महीने का लिखित आश्वाशन दिया गया है। प्रशासन से चर्चा के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं चक्का जाम समाप्त होने के बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली वहीं सूचना पर पहुंची कटघोरा थाना पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों का आवागमन बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed