{"_id":"66a1ee556904fca77c03620b","slug":"villagers-blocked-main-road-at-pashan-in-korba-by-parking-jcb-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल... प्रदर्शन फुल: सड़क पर जेसीबी खड़ी कर ग्रामीणों का चक्का जाम, लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल... प्रदर्शन फुल: सड़क पर जेसीबी खड़ी कर ग्रामीणों का चक्का जाम, लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा
Thu, 25 Jul 2024 12:00 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:00 PM IST
सार
कोरबा जिले में बिजली नहीं आने से ग्रामीण काफी परेशान है। परेशान होकर लोगों ने जेसीबी मशीन खड़ी कर चक्का जाम कर दिया है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला के पसान मुख्य मार्ग पर जेसीबी मशीन खड़ी कर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। विद्युत व्यवस्था को लेकर पसान और आसपास के गांव के लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
बिजली की समस्या से तंग आकर कटघोरा-पेंड्रा मार्ग के पसान में सड़क पर ग्रामीण बैठ गए हैं। पसान में सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशरण तंवर के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया है। कई गांव के पंच और सरपंच शामिल हैं। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है।मौके पर पुलिस और तहसीलदार मौजूद हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को तैना किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के मौसम में बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रहे हैं। वहीं घर पर सांप बिछी भी आ रहे हैं। जिससे कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन