फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers and forest department team rescued crocodile in Korba

डर का डटकर सामना: कोरबा में बाघ के बाद आया मगरमच्छ, पूरे गांव में फैली सनसनी; खुद ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

Mon, 23 Dec 2024 12:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Dec 2024 12:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बाघ के बाद मगरमच्छ दिखने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव में मगरमच्छ दिखने के बाद ग्रामीणों ने खुद रेक्स्यू किया और इसके बाद वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Villagers and forest department team rescued crocodile in Korba
कैद में मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कटघोरा वन मंडल में अलग-अलग प्रकार के जंगली जानवरों की आमदगी लगातार बनी हुई है। पाली रेंज के चेतमा इलाके में जहां पहले बाघ देखे जाने की खबर सामने आई थी। वहीं अब इसी क्षेत्र के शिवपुर में मगरमच्छ के मिलने से सनसनी फैल गई। मगरमच्छ शिवपुर के तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फिर वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन


कोरबा के पड़ोसी जीपीएम जिले से जंगली जानवर लगातार कोरबा जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। कटघोरा वन मंडल के चैतमा जंगल में बाघ को देखे जाने की खबर सामने आई थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन


वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया था। बताया तो यह भी जा रहा है कि बाघ ने किसी मवेशी का शिकार भी किया। वहीं अब पाली के शिवपुर में मगरमच्छ मिला है। बताया जा रहा है,कि मगरमच्छ गांव के तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया था। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बिना डरे मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिया और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed