{"_id":"640ec60fc4f26d699d0a6494","slug":"villager-injured-due-to-electrocution-laid-for-hunting-wild-boar-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: जंगली सुअर का शिकार करने को बिछाया था करंट, खेत से आ रहा ग्रामीण झुलसा, गंभीर रूप से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: जंगली सुअर का शिकार करने को बिछाया था करंट, खेत से आ रहा ग्रामीण झुलसा, गंभीर रूप से हुआ घायल
Mon, 13 Mar 2023 12:13 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:13 PM IST
सार
जंगली सुअर का शिकार करने को बिछाये गए करंट की चपेट में आने से ग्रामीण घायल हो गया। जिले में जंगली जानवरों का लगातार शिकार हो रहा है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल अधिकारी औपचारिकता कर रहे हैं।
विज्ञापन
जंगली सुअर का शिकार करने को बिछाये गए करंट की चपेट में आने से ग्रामीण घायल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में जंगली सुअर का शिकार करने को बिछाए गए करंट की चपेट में आने से ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
विज्ञापन
करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत बरपाली की यह घटना है। जहां बरपाली भांठापारा निवासी 53 वर्षीय महेश श्रीवास अपने खेत से लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था। वापस लौटते समय करंट की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
महेश की माने तो वो और उसके परिजनों ने गांव से लगे कुरसिया जंगल मे खेत पर लकड़ी कटाई कर रखी थी। जिसे लाने वह गांव का ट्रैक्टर किराए पर लेकर गया हुआ था। देर शाम होने के बाद ट्रैक्टर पर लकड़ी लोड होने के कारण वो और उसके परिजन गांव से लगे पगडंडी वाले रास्ते से वापस लौट रहे थे तभी अचानक 11 केवी से लगे विधुत तार की चपेट में आने से वो बुरी तरह झुलस गया। तार जंगली जानवर का शिकार करने बिछाया गया था।
विज्ञापन
एक साल पहले एक ग्रामीण और दो दिन पहले ही दो मवेशियों की करंट लगने से उसी जगह पर मौत हुई थी। घटना की जानकारी वन विभाग को भी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते जंगली जानवर मर ही रहे हैं वहीं, ग्रामीण भी शिकार हो रहे हैं।
कुछ दिनों पहले ही बालको वन परीक्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार करने बम लगाया गया था। बम की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी थी। इस मामले में वन विभाग और बालको पुलिस और वन विभाग जांच में जुटी हुई है लेकिन अब तक आरोपी पकड़ से बाहर है।
वहीं, पसान इलाके में पति पत्नी जंगल के हुए थे जहां जंगली जानवर के शिकार करने को बम लगाया गया था बम की चपेट में आने से पति पत्नी घायल हो गए थे। इस मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।