फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Unique awareness campaign of Forest Department in Korba

वन विभाग का अनोखा जागरूकता अभियान: वन कर्मी नृत्य-संगीत से लोगों को कर रहे जागरूक, उत्पात मचा रहे हाथी

Mon, 25 Sep 2023 02:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 02:53 PM IST
सार

वायरल वीडियो को देख इस प्रयास को खासकर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में खूब सराहना मिल रही है। लोकनृत्य के माध्यम से ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होना और छत्तीसगढ़ी अंदाज में बोल के माध्यम से लोगों को बचाव के उपाय बताने का यह विडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
Unique awareness campaign of Forest Department in Korba
वन कर्मी नृत्य-संगीत से लोगों को कर रहे जागरूक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में आपने वन कर्मियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क करते या बचाव के बारे में बताते हुए सुना या देखा होगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वन्य कर्मियों के द्वारा नाचा दल यानी की डांस ग्रुप को गांव-गांव में ले जाकर देशी अंदाज में पारंपरिक नृत्य और बोल के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। हाथियों से जान-माल बचाने के लिए यह अनूठी पहल कोरबा जिले के कर गोरा वन मंडल की है। 

विज्ञापन


हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को जागरूक कर जान-माल के नुकसान से बचाने के लिए कटघोरा वनमंडल में वनकर्मी छत्तीसगढ़िया अंदाज में गांव की गलियों में बाजे गाजे के साथ घूम रहे हैं और लोकनृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। छत्तीसगढ़िया धुन और छत्तीसगढ़िया लोकनृत्य के साथ छत्तीसगढ़िया बोल को गाने में बदलकर हाथी से बचने के उपायों को बता रहे है। जंगल में न जाने, स्वच्छता का ध्यान रखने, शौचालय का उपयोग करने, हाथी को आबादी या खेतों की ओर जाने पर खुद से दूर रखने छेना या कंडे जलाकर उसमें मिर्च का इस्तेमाल करने की सीख दी जा रही है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो को देख इस प्रयास को खासकर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में खूब सराहना मिल रही है। लोकनृत्य के माध्यम से ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होना और छत्तीसगढ़ी अंदाज में बोल के माध्यम से लोगों को बचाव के उपाय बताने का यह विडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed