फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two teachers returning from a wedding procession died late at night in Korba

तेज स्पीड बनी मौत: कोरबा में देर रात दर्दनाक हादसा, बरात से लौट रहे दो शिक्षक हुए हादसे का शिकार

Mon, 07 Apr 2025 10:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 10:16 AM IST
सार

बीती रात कोरबा में तेज रफ्तार की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारात से वापस लौट रहे दो शिक्षक कार हादसे का शिकार हो गए। पूरा मामला दीपका थाना के मुख्य मार्ग प्रगति की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Two teachers returning from a wedding procession died late at night in Korba
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 देर रात कोरबा जिले में सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल गए हैं। घटना दीपका कुचेना मार्ग पर शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर घटना घटी है। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12  बजे की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार पर चार लोग सवार थे। सेंट जेवियर स्कूल कोरबा के शिक्षक और स्टाफ थे। जो शादी कार्यक्रम में बरात दीपका शक्तिनगर गए हुए थे। देर रात वापस लौटते समय सड़क किनारे पेड़ से कार जा टकराया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं दो लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को दिए गई। जहां आगे की कार्यवाही शुरू की गई। बताया जा रहा है कि कोरबा के खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी सुभम दीप 30 वर्षीय की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें कोरबा की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के स्टाफ समेत परिजन और उनके शुभचिंतक मौके पर पहुंचे।


दीपका थाना में पदस्थ एएसआई खगेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही की गई। वहीं शव का पंचनामा कर उनके परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed