फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two SECL workers died car fell 25 feet down into a ditch in Korba

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: 25 फीट नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो एसईसीएल कर्मियों की मौत

Sat, 04 Jan 2025 11:55 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 11:55 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो एसईसीएल कर्मियों की मौत हो गई है। वहीं दो की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
Two SECL workers died car fell 25 feet down into a ditch in Korba
कोरबा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के मदनपुर घाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना संबंधित मोरगा चौकी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार पर चार लोग सवार थे। जो कुसमुंडा से सूरजपुर श्री नगर कोटपटना जा रहे थे। कार में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति, 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड़, 40 वर्षीय बिहारी प्रजापति, और श्यामलाल प्रजापति सवार थे, जो तड़के सुबह जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान मदनपुर घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में  35 वर्षीय गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोड की घटन स्थल पर ही वाहन में दबने से मौत हो गई। बिहार प्रजापति और श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राजगीरों की मदद से बाहर निकल गया और तत्काल 108 की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक गणेश प्रजापति कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में काम करता था। वहीं दूसरा मृतक रुद्रेश्वर एसईसीएल के केबल विभाग में पदस्थ था। घटना स्थल पर मोरगा चौकी पुलिस पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए वाहन में फंसे शव को बाहर निकलने का प्रयास किया। वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की माने तो घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। यह अभी जांच का विषय है। फिलहाल, अभी शव को बाहर निकाल कर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed