फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two friends who were going to buy fish became victims of an accident one died when the boat overturned in Korb

Korba: मछली खरीदने जा रहे दो दोस्त हादसे का शिकार, डोंगी पलटने से एक कि मौत दूसरे ने बचाई जान

Sun, 28 Apr 2024 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 28 Apr 2024 02:09 PM IST
सार

देवचरण ने बताया की पानी के तेज बहाव के चलते यह हादसा हुआ है जहां इस हादसे के बाद उसने कृपाल राम को काफी बढ़ाने का प्रयास किया कई बार हो खुद बचाने के फिर में डूब जा रहा था लेकिन उसके बाद भी उसने उसे काफी प्रयास किया बचाने का।

विज्ञापन
Two friends who were going to buy fish became victims of an accident one died when the boat overturned in Korb
मामले में आगे की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के बालको थाना अंर्तगत बांगो के डुबान क्षेत्र को मछली के लिए डोंगी से पार करना दो दोस्तों को महंगा पड़ गया। डोंगी डुबान के बीच पहुंचते ही पानी से भर गया। उसे गहरे पानी में डूबते देख युवकों ने छलांग लगा दी। दोनों तैर कर दूसरे छोर तक पहुंचने का प्रयास करने लगे, लेकिन जींस व फूल शर्ट में होने के कारण एक युवक के लिए तैरना मुश्किल हो गया। उसे दोस्त ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नही हुआ। युवक की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन


कटघोरा थानांतर्गत ग्राम सलिहाभांटा धनरास में कृपाल राम चौहान 32 वर्ष निवास करता था। उसकी दोस्ती दर्री थाना क्षेत्र के पुरेना खार में रहने वाले देवचरण शिकारी से थी। कृपाल ने डॉगाघाट के ग्रामीणों से मछली व झिंगा खरीदने की योजना बनाई थी, जिसकी जानकारी उसने अपने दोस्त देवचरण को दी। सुबह सलिहाभांठा घमोटा से डोंगी में सवार होकर डोंगाघाट जा रहे थे। वे डुबान क्षेत्र के बीचोबीच पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक लहर आने से डोंगी में पानी भर गया। डोंगी के डूबने से पहले ही दोनों युवकों ने पानी में छलांग लगा दी। दोनों गहरे पानी को तैर कर पार करने की कोशिश में थे, लेकिन कृपाल राम जींस पेंट व फूल शर्ट पहना हुआ था, जो पानी में गीला होने के कारण अत्यधिक वजन हो गया। जिससे कृपाल की सांसें फुलने लगी। उसे मुसीबत में देख देवचरण ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन उसे सामने मौत दिखाई देने लगी। इस बीच उसकी नजर घाट में डोंगी पर पड़ी। वह दोस्त को बाहर निकालने डोंगी लेने चला गया, जब तक देवचरण डोंगी लेकर आता, कृपाल गहरे पानी में डूब चुका था। उसकी लाश देर शाम पानी मे तैरते मिली। 
विज्ञापन

 

देवचरण ने बताया की पानी के तेज बहाव के चलते यह हादसा हुआ है जहां इस हादसे के बाद उसने कृपाल राम को काफी बढ़ाने का प्रयास किया कई बार हो खुद बचाने के फिर में डूब जा रहा था लेकिन उसके बाद भी उसने उसे काफी प्रयास किया बचाने का। सूचना मिलने पर बालको पुलिस डोंगाघाट पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed