फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Tusker elephant attacked a couple woman died on the spot incident caused panic in Korba

Korba: पति-पत्नी पर दंतैल हाथी ने किया हमला, महिला की मौके पर मौत, घटना से हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Mon, 10 Jun 2024 01:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Jun 2024 01:35 PM IST
सार

कोरबा जिले में हाथी का रौद्र रूप देखने को लगातार मिल रहा है, एक बार फिर से हाथी के हमले से एक कि घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Tusker elephant attacked a couple woman died on the spot incident caused panic in Korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कोरबा जिले में हाथी का रौद्र रूप देखने को लगातार मिल रहा है, एक बार फिर से हाथी के हमले से एक कि घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वन विभाग मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए दंतैल हाथी का रेस्कयू शुरू किया और काफी मशकत के बाद उसे जंगल की ओर खदेड़ा जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


कोरबा वन मंडल के श्याँग क्षेत्र की घटना है जहाँ पति पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। पति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई वहीं पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बासीन की रहने वाली मृतिका यादो बाई कंवर 50 वर्ष और पति वृक्ष राम कंवर 55 वर्षीय दोनों  बासिन से धान बीज लेने गिरारी जा रहे थे इस दौरान ऐलोंग से कलमी टिकरा के पास दंतैल हाथी का सामना हो गया कुछ दोनों समझ पाते उससे पहले ही हाथी ने हमला करना शुरू किया जैसे ही हाथी ने यादों बाई के ऊपर हमला किया महिला नीचे गिर पड़ी और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई किसी तरह वृक्ष राम कंवर जान बचा कर घर भागा और घटनाक्रम की जानकारी देते ही गांव वाले सर्तक हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की माने तो हाथी के पहुंचने से बेखबर थे वन कर्मी बताए जाने पर वो पहुचे है जब कि हाथी इलाके में काफी समय से विचरण कर रहे हैं।ऐसे में वन विभाग को चाहिए कि वो सतत निगरानी रखे और आसपास गांव में मुनादी कराये नही तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed