फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three employees caught adulterating foreign liquor in a liquor shop in Korba

Korba: विदेशी शराब की दुकान में मिलावट करते पकड़े गए तीन कर्मचारी, विभाग को लंबे समय से मिल रही थी शिकायत

Sun, 09 Jun 2024 02:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Jun 2024 02:24 PM IST
सार

कोरबा में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी शराब दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला आबकारी विभाग की टीम वहां पहुंचे जहां रंगे हाथों शराब में मिलावट करते टीम ने पकड़ा।

विज्ञापन
Three employees caught adulterating foreign liquor in a liquor shop in Korba
शराब की दुकान में मिलावट करते पकड़े गए तीन कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी शराब दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला आबकारी विभाग की टीम वहां पहुंचे जहां रंगे हाथों शराब में मिलावट करते टीम ने पकड़ा। बताया जा रहा है कि विदेशी शराब दुकान में कर्मचारी शराब दुकान बंद होने के बाद चोरी चुपके काम कम रेट के शराब को अधिक रेट के शराब के बोतलों में मिलावट का काम कर रहे हैं। जिसके आधार पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम दुकान खुलती ही पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की गई इस दौरान आकस्मिक निरीक्षण करने पर सुपरवाइज़र प्रतिपाल यादव,सेल्समेन प्रवीण जयसवाल और मल्टींवर्कर होलिका सिंह को मदिरा मिलावट करते पकड़ा गया।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा कि आरोपियों के क़ब्ज़े से 06 नग मैकडॉवेल्स नम्बर 1 की बॉटल में भरी मिलावटी मदिरा,06 नग मैकडॉवेल्स no1 बॉटल की ख़ाली शीशी ढक्कन,06 नग गोवा व्हिस्की बॉटल ख़ाली शीशी,और  04 नग आफ्टरडार्क बॉटल की ख़ाली शीशी और ढक्कन बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 38(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बताया जा रहा है कि ये खेल काफी लंबे समय से चल रहा है जिसके शिकायत ग्राहक भी कर रहे थे विभाग को इंतजार था कि कब इस खेल को खेले और कार्यवाही करें।

विज्ञापन

 

बताया यह भी जा रहा है कि जिले में कई ऐसे शराब दुकान है जहां शराब में मिलावट का अवैध कारोबार किया जा रहा है इससे पहले भी कई शराब दुकान में कर्मचारी पकड़े गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी उनके हौसले बुलंद रहते हैं ऐसे में कई बातें सामने आती है कि कहीं ना कहीं किसी न किसी का ऊंचे पहुंचे और उच्च अधिकारियों से उनकी सांठ गांठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed