फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three bears attack a villager grazing cattle in Korba

अब भालुओं का आतंक: कोरबा में मवेशी चरा रहे ग्रामीण पर हमला, 10 मिनट तक लिया लोहा; घायल होकर अस्पताल पहुंचा

Tue, 12 Nov 2024 11:58 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 11:58 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मवेशी चरा रहे ग्रामीण पर मादा भालू सहित 3 भालुओं ने हमला कर दिया। इस हमले में भालू और इंसान के बीच 10 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। इसके बाद ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 

विज्ञापन
Three bears attack a villager grazing cattle in Korba
भालू के हमले से घायल शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के मोरगा चौकी अंतर्गत मोरगा के ग्राम जुनापारा निवासी अमीर सिंह (55) अपने स्वयं के मवेशियों को चराने ग्राम के पास जंगल में गया था। जानकारी के अनुसार, मवेशी चराने जंगल पहुंचे ग्रामीणों पर एक मादा भालू ने अपने दो बच्चों सहित हमला कर उसे घायल कर दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एकाएक झाड़ियों से निकले मादा भालू और उसके दो बच्चों ने उस पर हमला कर दिया। हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान है। इसके बाद भी किसी तरह ग्रामीण ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और ग्राम पहुंचा। 
विज्ञापन


जिसके बाद 112 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा पहुंचाकर भर्ती कराया गया हैं। वन विभाग ने घायल व्यक्ति को सहायता राशि भी प्रदान की है। घायल अमीर सिंह की मानें तो अकेले अपने स्वयं के ही गाय, भैंसों को चराने जंगल की ओर गया था। जहां उसका सामना एक मादा भालू से पहले हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर दो छोटे शावकों ने हमला कर दिया। उनसे भी संघर्ष हुआ भालुओं के शिकार से उसके हाथ और शरीर पर काफी गहरी छोटी आई। जब वो किसी तरह चीखपुकार मचाई तो तब भालू भाग खड़े हुए। किसी तरह जान बचाकर वह गांव के नजदीक पहुंचकर एक किसान को पूरी घटना की जानकारी से अवगत कराया।


इसके बाद परिजनों द्वारा डायल-112 व वन विभाग को सुचित किया जो मौके पर मौजूद रहे। सूचना मिलते ही टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचकर बेहतर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा लाकर भर्ती कराया गया। घटना की सूचना टीम द्वारा की संबंधित चौकी प्रभारी महोदय मोरगा को दिया गया। वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया गया है और घटना स्थल के लिए टीम रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed