फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Threat to kill professor in Korba

प्रोफेसर को जान से माारने की धमकी: पहले फोन कर मिलने बुलाया, फिर पास न करने पर किया गाली गलौच, दो गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 02:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 02:53 PM IST
सार

प्रोफेसर ने बताया कि ओरिएंटल मेडिकल कॉलेज में इससे पहले भी एक प्रोफेसर को धमकी दी जा चुकी है। इस घटना के बाद से वह डरा सहमा हुआ है। इसलिए उसने  तत्काल पुलिस से शिकायत की है।
 

विज्ञापन
Threat to kill professor in Korba
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के तहत ओरिएंटल मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ एसईसीएल सुभाष ब्लॉक निवासी महेश्वर भारती को कुछ युवकों ने फोन किया और एडमिशन लेने संबंधित बातचीत की। प्रोफेसर ने कॉलेज जाकर इस संबंध में जानकारी लेने की बात की लेकिन उसके बाद भी युवक फोन करके परेशान कर रहे थे तब प्रोफेसर ने तंग आकर युवकों से मुलाकात की।

विज्ञापन


प्रोफेसर अपने पत्नी और बच्चों के साथ कार पर गया इस दौरान युवक उनसे मिले और सीधे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जब प्रोफेसर की पत्नी कार से नीचे उतर कर मोबाइल में वीडियो बनाने लगी तो सभी मौके से फरार हो गये। प्रोफेसर ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 

प्रोफेसर ने बताया कि ओरिएंटल मेडिकल कॉलेज में इससे पहले भी एक प्रोफेसर को धमकी दी जा चुकी है। इस घटना के बाद से वह डरा सहमा हुआ है। इसलिए उसने  तत्काल पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि प्रोफेसर ने एक लिखित शिकायत की थी जिसमें बताया कि, कुछ युवकों के द्वारा पेपर में पास करने को लेकर धमकी दी जा रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरप्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed