फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   thousands of land displaced people from 54 villages took out a rally and stopped coal transportation

Korba: कोयले की आर्थिक नाकेबंदी शुरू, 54 गांव के हजारों भू विस्थापितों ने रैली निकालकर बंद किया कोयला परिवहन

Mon, 11 Sep 2023 04:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 04:05 PM IST
सार

कोरबा के कुसमुंडा में कोयले की आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी गई है। कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने से किसान सभा के नेतृत्व में 54 गांव के हजारों भू विस्थापितों ने रैली निकालकर कोयला परिवहन बंद किया।

विज्ञापन
thousands of land displaced people from 54 villages took out a rally and stopped coal transportation
भू विस्थापितों ने रैली निकालकर बंद किया कोयला परिवहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कुसमुंडा में कोयले की आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी गई है। कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने से किसान सभा के नेतृत्व में 54 गांव के हजारों भू विस्थापितों ने रैली निकालकर कोयला परिवहन बंद किया। किसान सभा ने अधिग्रहित जमीन की वापसी, रोजगार व पुनर्वास ग्रामों की समस्या के निराकरण की मांग की। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में भूविस्थापितों ने प्रदर्शन किया। 54 गांव के भू विस्थापितों ने हजारों की संख्या में कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एकत्रित होकर रैली निकाली और पहले कुसमुंडा थाना के पास कोल परिवहन की गाड़ियों को रोका उसके बाद खदान से निकलने वाले सभी तीनों मार्ग को बंद कर दिया। भू विस्थापितों ने रेल और साइलो बंद करने की तैयारी शुरू की। 

विज्ञापन

 

आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई हैं। आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाने के लिए गांव गांव में चावल दाल संग्रहण, मशाल जुलूस और अधिकार यात्रा का जत्था निकलकर नुक्कड़ सभा पर्चे वितरण के परिणाम स्वरूप हजारों भू विस्थापित सड़कों पर आंदोलन के लिए उतरे। आंदोलन को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी समर्थन किया। आंदोलन से एसईसीएल को हो भारी नुकसान हो सकता है। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल और एसईसीएल के सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed