{"_id":"63e4a222d9132c38180c705a","slug":"thieves-stolen-ration-along-with-jewelry-worth-three-lakhs-in-korba-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहनों के साथ राशन तक ले गए चोर: पास के कमरे में ही सो रहा था परिवार, कुछ दिन बाद बेटे की होने वाली थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहनों के साथ राशन तक ले गए चोर: पास के कमरे में ही सो रहा था परिवार, कुछ दिन बाद बेटे की होने वाली थी शादी
Thu, 09 Feb 2023 01:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:05 PM IST
सार
कोरबा में चोरों की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ गई है। चोर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उन तक पहुंच पाने में असफल साबित हो रही है। एक बार फिर से चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपयों की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
पास के खेत में पड़ा मिला चोरी का कुछ सामान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरों ने बुधवार देर रात एक मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। वारदात के दौरान परिवार के सभी लोग बगल के कमरे में ही सो रहे थे। चोर करीब तीन लाख रुपये के गहनों के साथ ही राशन का सामान भी ले गए। चोरी का पता परिवार के लोगों को अगले दिन चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे हुए हैं। परिजनों को शक है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम करूमहुआ निवासी अमृत लाल धीरहे के बेटे की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली है। परिवार को लोग उसकी तैयारी में लगे हुए हैं। बुधवार को सभी लोग खाना खाकर सो गए। अगले दिन गुरुवार सुबह नींद खुली तो देखा कि बगल का कमरा खुला हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने चेक किया तो कमरे में रखे सोने के गहने करीब ढाई तोला, 55 हजार रुपये गायब थे। पुलिस पहुंची तो जांच के दौरान घर से कुछ दूरी पर ही एक बक्सा पाया मिल गया। चोर उसे भी अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
ग्रामीण अमृतलाल धीरहे ने बताया कि जिस कमरे में चोरी हुई है, वहां पहले दुकान थी। बेटे की शादी के चलते दुकान में बाहर से ताला लगाकर सारा सामान वहीं रख दिया था। इसमें सोने-चांदी के गहने, रुपये और अन्य सामान था। अमृतलाल ने बताया कि उसे आशंका है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने चोरी की वारदात की है। इसका कारण यह है कि गहनों और रुपयों के साथ वहां रखा राशन का सामान भी चोरी किया गया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन