{"_id":"65f51b96907b1595600f50c7","slug":"thieves-steal-teacher-s-house-in-korba-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े महिला टीचर के घर बोला धावा, एक लाख 70 हजार रुपये और सामान की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े महिला टीचर के घर बोला धावा, एक लाख 70 हजार रुपये और सामान की चोरी
Sat, 16 Mar 2024 09:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:40 AM IST
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरबा में चोरों की सक्रियता कितनी बढ़ गई है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब पॉश कॉलोनियों के मकान भी सुरक्षित नहीं हैं। दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी के यमुना विहार स्थित एक शिक्षिका के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने 1 लाख 70 हजार रुपयों की चोरी कर ली। दोपहर के वक्त हुई चोरी की जानकार देर शाम सामने आई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शिक्षिक अपनी ड्युटी पर चली गई थी, जबकि पुत्र भी काम पर चला गया था। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की घटना है जब चोरी की जानकारी मिली तब पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
मकान मालकिन रागनी चौहान ने बताया कि गवर्नमेंट स्कूल यमुना विहार में वह शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। वह सुबह करीब नौ बजे स्कूल चली गई और उसका बेटा भी कम पर निकल गया। पति और बेटी बिलासपुर किसी काम से चले गए थे। घर पर केवल बहू ही थी, जो ऊपर बालकनी वाली क्वाटर में थी। सुबह नौकरानी काम पर आई हुई थी जहां काम करने के बाद नीचे ताला लगाकर बहू को चाबी देकर चली गई। जब बहू किसी काम से नीचे उतरी तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और इसकी सूचना फोन कर उसने जानकारी दी। तब मौके पर जाकर देखा तो नीचे कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने नगदी रकम और कुछ सामान चोरी होने की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।