फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   They used to taunt her for not having a child newly married woman committed suicide by hanging herself relativ

Korba: बच्चा न होने के कारण मारते थे ताना, नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 21 Apr 2025 07:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Apr 2025 07:59 PM IST
सार

कोरबा में मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर देहान पारा में एक नवविवाहिता ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।मृतक 28 वर्षीय पूनम यादव ने ये घातक कदम उठाया है।

विज्ञापन
They used to taunt her for not having a child newly married woman committed suicide by hanging herself relativ
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

कोरबा में मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर देहान पारा में एक नवविवाहिता ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।मृतक 28 वर्षीय पूनम यादव ने ये घातक कदम उठाया है। जहां परिजनों की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्यवाही शुरू की। चुकी मामला नव विवाहिता से जुड़ा हुआ था इस लिए तहसीलदार के समक्ष बयान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भलपहरी निवासी पूनम यादव का विवाह 2021 में कोरबा दादर निवासी लहा यादव के साथ हिन्दू रितु रिवाज के साथ हुआ था।शादी के  बाद दोनों सुखी थे अच्छा सुखमय जीवन जी रहे थे। बताया जा रहा है की शादी के एक साल बाद जब बच्चा नही हुआ तो उसके बाद पूनम को उसका पति और घर वाले पीट पीछे बुराई करने लगे और उसे ताना मारने लगे। ये सिलसिला चलता रहा जब सारी हदे पार हो गई तब उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार की रात पूनम का पति रात को घर आया और खाना खा कर अपने कमरे में न जा कर के बाहर रूम में सो गया और पूनम अकेले अपने कमरे में सोने चले गई।सोमवार की सुबह जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो अनहोनी की आशंका हुई तब खिड़की से देखा तो घर के म्यार में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मानिकपुर चौकी पुलिस ने मृतिका के मायके वालों को भी बुलाया और उनका बयान दर्ज किया गया जहां उन्होंने बताया कि उसकी बेटी को उसका पति और घर वाले बच्चा नहीं होने की बात कह कर प्रताड़ित करते थे और उसका पति उसके साथ मारपीट करता था जिससे वह बेहद परेशान थी कहीं ना कहीं उसके साथ कोई घटना घटी है और उसे मार कर टांग दिया गया होगा। मानिकपुर चौकी में पदस्थ ए एस आई सुदामा पाटले ने बताया कि मृतिका पूनम के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है वही जो बातें सामने आई है उसे लेकर जांच कार्यवाही आगे की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed