{"_id":"6513ed8b4156d58825059e40","slug":"there-was-a-stir-after-a-dead-body-was-found-in-korba-forest-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: जंगल में शव मिलने से मचा हड़कंप, शव की नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: जंगल में शव मिलने से मचा हड़कंप, शव की नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 27 Sep 2023 02:23 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:23 PM IST
सार
ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में पसान थानांतर्गत कोरबी पुलिस चैकी के ग्राम पाली पठेरी के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों की मानें तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं देखने से ऐसा लगता है कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। पसान थाना प्रभारी अशरफ खान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया। शव सड़क किनारे मिला है कोटवार ने इसकी सूचना दी है शव की पहचान कार्यवाही की जा रही है आसपास गांव में सूचना दी गई है पहचान नही हो पाई है। कोटवार के माध्यम से मुनादी की जा रही है।
विज्ञापन