फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Theft at teacher house in Korba Goods worth lakhs jewelery and cash

कोरबा में शिक्षिका के घर चोरी: ज्वैलरी और नकदी समेत लाखों का माल पार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 23 Sep 2023 05:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Sep 2023 05:31 PM IST
सार

मकान में कल्पना सुब्रमण्यम निवास करती है जो विद्युत गृह स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है और अपनी बीमार बेटी से मिलने नागपुर गई हुई है। काम वाली बाई सुबह जब घर पहुंची तब चोरी की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Theft at teacher house in Korba Goods worth lakhs jewelery and cash
कोरबा में शिक्षिका के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में सीविल लाईन थानांतर्गत सीएसईबी कॉलोनी में चोरी की एक घटना सामने आई है जहां अज्ञात चोरों ने एनई 130 नंबर के मकान का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपये का माल कर दिया। चोरों ने घर पर मौजूद दो अलमारियों का ताला तोड़ा और 60 हजार रुपए नकदी रकम, 20 तोला वजनी चांदी का हार, करीब चार लाख रुपए कीमती सोने के जेवरातों की चोरी कर ली। मकान में कल्पना सुब्रमण्यम निवास करती है जो विद्युत गृह स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है और अपनी बीमार बेटी से मिलने नागपुर गई हुई है। काम वाली बाई सुबह जब घर पहुंची तब चोरी की जानकारी हुई। और फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है फिर इसकी जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

 

मकान मालिक के परिजन परवेज ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही घर की देख रेख करने चाबी देकर गयी हुई थी सुबह घर पर काम करने वाली बाई भी आती है आज सुबह पहुंची तो ताला टूटा हुआ था। मकान मालिल नागपुर से वापस कोरबा लौट रही है औऱ उसने फोन पर रकम और सोने चांदी की जानकारी दी है।

विज्ञापन

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरों को पकड़ने डॉग स्क्वायड को भी बुलाया लेकिन अत्यधिक बारिश और चोरी होने के बाद घर के अंदर सामान को छू लेने के कारण वापस भेजना पड़ा। पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed