फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   the son of a Congress leader physically abused a young woman in Korba

फेसबुक से हुई दोस्ती: साथ जीने-मरने की खाई कसमें, झांसा देकर बनाए संबंध,अब शादी से मुकरा कांग्रेस नेता का बेटा

Fri, 12 Dec 2025 08:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Dec 2025 08:22 PM IST
सार

कोरबा में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने पुलिस से शिकायत की की उसके साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण की है पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर आगे की जांच करवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
the son of a Congress leader physically abused a young woman in Korba
आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने पुलिस से शिकायत की की उसके साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण की है पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर आगे की जांच करवाई करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि शक्ति जिले के जैजैपुर निवासी 25 वर्षीय हेमंत चन्द्रा नामक युवक का कोरबा कोतवाली क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती से 2019 में फेसबुक में दोस्ती हुई जहां दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदलने लगी और जहा युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।दोनो के बीच सात फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसमें खाने लगा जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तब युवक ने इंकार कर दिया। युवती ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की।

विज्ञापन


युवती की माने तो युवक कई साल तक ये कहता रहा की घर वालो को मनाने के बाद वो शादी करेगा लेकिन अब युवक मना कर रहा है। बताया जा रहा है कि युवक जैजैपुर के डी मार्ट के पास रहता है और पेट्रोल पंप का संचालन करता है। युवती की माने तो युवक कई बार कोरबा उसके घर आ चुका है हालही में वो कुछ माह पहले ही आया था इससे पहले बिलासपुर में एक होटल भी लेकर गया था। युवती की माने तो हेमंत चन्द्रा की माँ जैजैपुर में कांग्रेस की एक बड़ी नेत्री है।जिसका बड़ा प्रभाव है। बताया जा रहा है कि हेमंत चन्द्रा अब किसी दूसरे युवती से शादी करने की तैयारी में है अब वो न्याय चाहती है जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed