{"_id":"64b62f68b79d98a48f0846a6","slug":"teenager-died-due-to-snake-bite-in-korba-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: सांप के काटने से किशोरी की मौत, घर के बाहर लगा रही थी झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: सांप के काटने से किशोरी की मौत, घर के बाहर लगा रही थी झाड़ू
Tue, 18 Jul 2023 11:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:52 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि किशोरी गलियारे में झाड़ू लगा रही थी, तभी यह घटना हुई।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा स्थित उरगा थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव में रहने वाली एक किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमाना अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया। पता चलते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अमाना की मौत हो गई। अमाना की मौते से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
बारसात के चलते इस समय जीव-जंतुओं बाहर निकल आए है। इनमें कई जहरीले जीव भी शामिल हैं, जिनके काटने से इंसान का बचना मुश्किल है। जहरीले जीवों के काटने से मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला कोरबा जनपद के उरगा थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव से सामने आया है। यहां अमाना नाम की एक किशोरी अपने घर के सामने गलियारे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया।
विज्ञापन
परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे किशोरी को लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी का उपचार शुरु किया। बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमाना कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन