फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Tankesh Kumar Mahant will be honored with Bharat Seva Ratna 2026 in Jaipur posted as loco pilot in Korba

कोरबा: डॉ. टंकेश कुमार महंत को जयपुर में भारत सेवा रत्न 2026 से किया जाएगा सम्मानित, लोको पायलट के रूप पदस्थ

Tue, 25 Nov 2025 07:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Nov 2025 07:25 PM IST
सार

डॉक्टर महंत को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार,प्रधानमंत्री संग्रहालय(दिल्ली) में  विश्व  संस्कृति और पर्यावरण  संगठन दिल्ली द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि, सावित्रीबाई फुले ,स्वामीविवेकानंद सम्मान,राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान(कलकत्ता) शिक्षा शिरोमणि अवॉर्ड 2025(मुंबई) में प्रदान किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Tankesh Kumar Mahant will be honored with Bharat Seva Ratna 2026 in Jaipur posted as loco pilot in Korba
डॉ. टंकेश कुमार महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के सारागांव थाना अंतर्गत ग्राम कमरीद में नारायण दास और जीवन बाई के बेटे डॉक्टर टंकेश कुमार महंत के द्वारा 2013 को उनके निःशुल्क शिक्षा, समाज सेवा,बालिका शिक्षा उत्थान और समाज में स्वरोजगार स्थापना ,ब्लड व्यवस्था हेतु राजस्थान के जयपुर में भारत सेवा रत्न 2026 से सम्मानित किया जाएगा। इसके पहले डॉक्टर महंत को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार,प्रधानमंत्री संग्रहालय(दिल्ली) में  विश्व  संस्कृति और पर्यावरण  संगठन दिल्ली द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि, सावित्रीबाई फुले ,स्वामीविवेकानंद सम्मान,राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान(कलकत्ता) शिक्षा शिरोमणि अवॉर्ड 2025(मुंबई) में प्रदान किया जा चुका है। 

विज्ञापन


2013 से  कोरबा स्टेशन  में लोको पायलट के रूप में पदस्थ है और 2015 से  कोरबा में  मंजिल गुरुकुल निःशुल्क शिक्षण संस्थान के माध्यम से रेलवे परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी निस्वार्थ भाव से करवाकर बच्चों को  शून्य लेवल से परीक्षा लेवल तक (शून्य से शिखर) तक ले जाने के कार्यों में प्रधानाचार्य और प्रमुख शिक्षक के रूप शिक्षा दान महादान संकल्प के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है उनके मार्गदर्शन में मंजिल गुरुकुल से 25 से अधिक स्टूडेंट्स  कई विभागों में नौकरी करके देश सेवा कर रहे है।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान  , निस्वार्थ समाज सेवा, और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के प्रति उनकी समर्पित दृष्टिकोण के कारण डॉक्टर महंत क्षेत्र में सभी के  प्रेरणाश्रोत के रूप जाने जाते है। ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों को  प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर शैक्षणिक अवसर दिलाने, ऑनलाइन और ऑफलाइन अध्ययन सामग्री  निःशुल्क उपलब्ध कराने और शिक्षा को व्यवहारिक एवं रोजगार मूलक बनाने के लिए डॉक्टर टंकेश कुमार महंत पिछले 12 वर्षों से सक्रिय है उन्होंने कई जरूरत मंद विद्यार्थियों को पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता , कैरियर मार्गदर्शन और परीक्षा तैयारी में सहयोग देकर उनके भविष्य निर्माण करने में अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सोच , नेतृत्व क्षमता और समाज उपयोगी सकारात्मक कार्य ,(स्वरोजगार, बालिका शिक्षा) को देखते हुए राष्ट्रीय ज्यूरी ने डॉक्टर महंत को राजस्थान के जयपुर में 26 जनवरी 2026 को भारत सेवा रत्न 2026 से  सम्मानित करने का निर्णय लिया है  जांजगीर चांपा ,कोरबा सहित मंजिल गुरुकुल परिवार, माता पिता और परिवार में खुशी की लहर है  शिक्षाविद, और समाजसेवी डॉक्टर टंकेश कुमार महंत का कहना है कोई भी  पुरस्कार हमारे कार्यों को और मजबूती एवं विश्वास के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed