कोरबा में तेज रफ्तार का कहर: टैंकर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल, लोगों ने किया चक्काजाम
कोरबा में तेज रफ्तार टैंकर ने बाईक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विस्तार
कोरबा में तेज रफ्तार टैंकर ने बाईक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। ये हादसा कटघोरा-पाली फोरलेन मार्ग पाली के पास हुआ। जहां घटना नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मृतक राज कुमार मरावी गोपालपुर चैतमा निवासी अपने दोस्त के साथ बाइक में सवार होकर पाली जा रहा था इस दौरान पाली गोपालपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जहां बाइक चला रहा युवक राजकुमार की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 और पाली पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंचे 112 की टीम ने घायल को लेकर पाली उप स्वास्थ्य के लिए रवाना हुए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। स्थानीय लोगों की माने तो टैंकर वाहन की रफ्तार काफी तेज थी जो बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।