फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   speeding trailer crushed a bike rider in Korba one died

कोरबा में रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग

Mon, 08 Apr 2024 09:49 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 09:49 AM IST
सार

कोरबा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंद डाला। घटना स्थल पर ही एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ दूसरा मौत से जूझ रहा है। हादसे के बाद ट्रेलर वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
speeding trailer crushed a bike rider in Korba one died
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में हादसों का दौर लगातार जारी है। चाहे मुख्य मार्ग की बात करें या फिर बायपास रोड की। लगातार सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। एक बार फिर से तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जहां इस हादसे में बाइक पर सवार एक बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया और देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गई। जहां बाइक चला रहे युवक को 108 के माध्यम से पाली के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


ये घटना पाली थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की है। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले के पाली ग्राम मुनगाडीह मार्ग में एक ट्रेलर ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बिलासपुर जिले के नेहरूनगर निवासी श्यामलाल रामानी 60 वर्षीय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ ही बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए परिजनों को घटनाक्रम की सूचना दी गई। वहीं शव को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो इस मार्ग पर भारी वाहनों का काफी दबाव रहता है। जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। लापरवाही पूर्वक भारी वाहन के चालक घटना को अंजाम देते हैं। स्पीड वाहन और नशे की हालत में वाहन चलाने के चलते अक्सर ये हादसा होता है। इस पर संबंधित विभाग के द्वारा लगाम लगाई जानी चाहिए। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बताया बाइक सवार दोनों बिलासपुर से कोरबा किसी काम से आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ है।


पाली पुलिस की मानें तो ट्रेलर चालक फरार है। घायल व्यक्ति सीएचसी पाली में भर्ती है। पुलिस ने पहचान उपरांत हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed