{"_id":"66ae34faff959c4b40042bb4","slug":"someone-is-found-making-liquor-in-the-village-he-will-be-fined-11-thousand-rupees-and-the-person-drinking-it-w-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: गांव में शराब बनाते मिले तो 11 हजार और पीने वाले को 1100 का लगेगा जुर्माना, एसपी से मिल की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: गांव में शराब बनाते मिले तो 11 हजार और पीने वाले को 1100 का लगेगा जुर्माना, एसपी से मिल की ये मांग
Sat, 03 Aug 2024 07:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:17 PM IST
सार
कोरबा जिले के रजगामार चौकी इलाके के ग्राम बुंदेली के मंझवार समाज के लोग कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे जिसमें लिखा हुआ है कि नशा मुक्ति अभियान, मझवास समाज ने ठाना है नशे को जड़ से मिटाना है।
विज्ञापन
शराब पीने और बनाने वालों केखिलाफ अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के रजगामार चौकी इलाके के ग्राम बुंदेली के मंझवार समाज के लोग कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे जिसमें लिखा हुआ है कि नशा मुक्ति अभियान, मझवास समाज ने ठाना है नशे को जड़ से मिटाना है वही शराब से होने वाले नुकसान के बारे में दर्शाया गया है। सभी ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं सामने रखी।
विज्ञापन
गांव के पूर्व सरपंच शैलेश कुमार मंझवार नहीं बताया कि बुंदेली गांव में महुआ शराब की बिक्री जोरों पर चल रहा है जो अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बेच रहे हैं जिसके चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है इसे लेकर मंझवार समाज ने एक अभियान छेड़ा है सामाजिक बैठक का निर्णय लिया गया है कि इस गांव में जो भी महुआ शराब बनाएगा उसके ऊपर ₹11000 हजार का जुर्माना लगेगा वही शराब पी कर घूमने और हुड़दंग मचाने वाले पर 11 सौ का जुर्माना लगाया जाएगा। इस निर्णय के बाद गांव में 50% लोगों ने शराब बनाना और पीकर घूमने बंद कर दिया है लेकिन बाकी 50% लोग अब भी अमल नहीं कर रहे हैं इसे लेकर मंजवास समाज पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा है और उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
महिला समिति से जुड़ी सुखनी बाई ने बताया कि गांव में महुआ शराब बिक्री के कारण छोटे बड़े सभी नशे में चूर हो रहे थे जिसके चलते पारिवारिक स्थिति भी बिगड़ रही थी गांव में लड़ाई झगड़ा अक्सर होते रहता था लेकिन जब से मंझवार समाज ने इस अभियान को चला है उसके पास से आधे लोग सुधर गए हैं वही आधे लोगों को सुधारना है इसे लेकर पुलिस अधीक्षक के पास ज्ञापन सौंपने आए हुए हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने ग्रामीणों को समझाया कि कानून को अपने हाथ में ना ले पुलिस आपके साथ में है अगर अवैध रूप से सलाम बनाकर बेची जा रही है और शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं तो इसकी सूचना तत्काल वह पुलिस को दे ताकि उसके ऊपर कारवाई की जा सके।