फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Skeleton of missing villager found, police engaged in investigation

Korba News: लापता ग्रामीण का मिला कंकाल, अलग-अलग जगह मिले टुकड़े, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Mar 2025 08:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Mar 2025 08:03 AM IST
सार

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत साजापानी गांव के जंगल में एक खेत से नरकंकाल बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जबकि पास रखे पैरा में खून के निशान भी पाए गए।

विज्ञापन
Skeleton of missing villager found, police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत साजापानी गांव के जंगल में एक खेत से नरकंकाल बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जबकि पास रखे पैरा में खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने मृतक की पहचान बुधवार सिंह (40) पिता साहेततर मांझी के रूप में की है, जो चुनाव से चार दिन पहले लापता हो गया था।

विज्ञापन


बुधवार सिंह मजदूरी करता था और नशे का आदी था। चुनाव के एक दिन पहले से लापता था उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और उससे एक बेटा है, जो मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है। दूसरी पत्नी दो महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी, जिससे वह अकेले रह रहा था।
विज्ञापन


गांव के ठंडाराम नामक चरवाहे ने खेत में नर कंकाल देखा। शनिवार को लौटने के बाद उसने मृतक के भतीजे शोभाराम को इसकी जानकारी दी। शोभाराम ने जब मौके पर जाकर देखा, तो उसने तुरंत गांव के कोटवार जगमोहन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। एसपी और सीएसपी कोरबा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की पहचान कपड़ों के आधार पर करवाई गई है।


घटनास्थल पर मिले सबूतों से मामला संदिग्ध लग रहा है। शव के टुकड़े अलग-अलग जगह पाए जाने और पास में खून के निशान मिलने से पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed