{"_id":"674ffb9ded0f8c62b00b1dc7","slug":"six-people-were-injured-when-a-high-speed-innova-overturned-in-korba-late-at-night-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Accident: आधी रात को कोरबा में हादसा, तेज रफ्तार इनोवा डिवाइडर से टकराई, पलटने से छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Accident: आधी रात को कोरबा में हादसा, तेज रफ्तार इनोवा डिवाइडर से टकराई, पलटने से छह लोग घायल
Wed, 04 Dec 2024 12:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:29 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीती रात एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इनोवा गाड़ी पलटने से छह लोग घायल हो गए। सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के पाली थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई। घटना पाली थाना अंतर्गत ग्राम मुनगाडीह नेशनल हाईवे मार्ग पर घटी। जहां एक तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इ
विज्ञापन
स घटना में कार में सवार छह लोग घायल हो गए हैं। जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पाली पुलिस और 112 को दी गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद रेस्क्यू कर घंटों की मशक्कत कर बाहर निकाला। सभी घायलों को पाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इनोवा कार में सवार लोग भिलाई निवासी थे, जो बनारस से वापस भिलाई लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग दो बजे दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण बना है। अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद घटना घटी और वाहन दो बार सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा। घटना के बाद वाहन में चीखपुकार मचाने लगे। किसी तरह दो लोग पहले बाहर आये और वाहन के फंसे लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया।
इसके बाद 112 और पाली पुलिस ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला और पाली उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया। जहां उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे और एक युवक की हालत गम्भीर है। उसे रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है इनोवा सवार भिलाई के रहने वाले हैं। पारिवारिक कार्यक्रम से बनारस कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। वापस लौटते समय यह घटना घटी है।