फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Sensation due to finding a burnt body of a woman in suspicious condition in the bushes

Korba: झाड़ियों में संदिग्ध हालत में जली हुई महिला की लाश मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

Sun, 09 Jun 2024 02:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Jun 2024 02:34 PM IST
सार

कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली है। ग्राम खोडरी रिस्दी स्थित सुंदरहा नाले के पास उसका शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Sensation due to finding a burnt body of a woman in suspicious condition in the bushes
झाड़ियों में जली हुई मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली है। ग्राम खोडरी रिस्दी स्थित सुंदरहा नाले के पास उसका शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव का मुआयना करने के बाद पाया गया,कि उसकी साड़ी भी जली हुई है। ग्रामीणों की नजर जब महिला के शव पर पड़ी तब पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। झाड़ियों के बीच महिला की लाश मिलने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। कहा तो जा रहा है,कि महिला के साथ कुछ गलत कर उसके शव को फेंका गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तड़के सुबह राहगीरों की नजर उस लाश पर पड़ी जहां अर्धनग्न महिला जली हालत में देखी गई इस घटना के बाद इलाके में हड़कप मच गया और देखते ही देखते एक के बाद एक ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होगी। और इसकी सूचना कुसमुंडा थाना पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंचे जांच कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की माने तो लाश को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि पहले उसके साथ दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया होगा उसके बाद उसे मौत घाट उतार कर जलने की कोशिश की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस के टीम मौके पर पहुंची जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आसपास के लोगों को बुलाया गया और पहचान कार्यवाही की गई लेकिन घंटे बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई जहां शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। पुलिस की माने तो महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है जहां जांच कर आगे की कार्यवाही करने की बात कही है


शव के आसपास शराबियों का अड्डा रहता है घटना स्थल के कुछ ही दूरी पर काफी मात्रा में शराब के बोतल भी पाए गए हैं इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं ना कहीं महिला के साथ कोई अनैतिक कम करने के बाद उसकी हत्या की होगी फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है और आसपास ग्रामीणों के माध्यम से पहचान कार्यवाही में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed