कोरबा: एक घर में गुपचुप तरीके से चल रही थी प्रेयर, मौके पर पहुंचे बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा में धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां एक घर में गुपचुप तरीके से प्रेयर का आयोजन चल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया।
विस्तार
कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा में धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां एक घर में गुपचुप तरीके से प्रेयर का आयोजन चल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह धर्मांतरण का खेल था, जिसे छुपकर अंजाम दिया जा रहा था।
बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ धार्मिक प्रार्थना नहीं बल्कि धर्मांतरण का खेल था।जो बहुत दिनों से चल रहा है गांवों वालों के द्वारा कई बार मना करने के बाद भी यह खेल चल रहा था जिसका आज काफी संख्या लोगो ने विरोध किया है। बताया जा रहा है कि गांव में ही रहने वाले संतोष श्रीवास पास्टर है जिसके घर पर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है बार-बार विरोध करने के बाद भी वह लोगों को वहां एकत्रित करता है और उन्हें धर्मांतरण का खेल करता है। विरोध तेज होते ही प्रेयर कराने वाला पास्टर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में और आक्रोश फैल गया। वही विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुची और विवाद को किसी तरह शांत कराया।
ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को दोबारा रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। बजरंगदल पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि धर्मांतरण जैसी कोशिशें जारी रहीं, तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। उरगा थाना पुलिस ने इस मामले में कई बार मकान मालिक को समझाया है और नोटिस भी जारी किया गया है। अब तक इस मामले में किसी के द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
वहीं मामले को लेकर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि उरगा थाना प्रभारी के द्वारा इससे पहले भी मकान मालिक को नोटिस जारी किया गया था जहां बिना सूचना के कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस बार फिर से बिना अनुमति के इस तरह के आयोजन पर 188 की कार्यवाही की जा रही है।