फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   SECL quarter accident occurred large part of balcony fell in Korba

कोरबा में हादसे का जिम्मेदार कौन?: एसईसीएल क्वाटर में छज्जा गिरने से मचा हड़कप, कर्मचारियों में भारी आक्रोश

Tue, 05 Dec 2023 10:02 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 10:02 AM IST
सार

कोरबा के एसईसीएल क्वाटर में छज्जे का एक बड़ा हिस्सा गिरने से हादसा हो गया। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद एसईसीएल कर्मियों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि शिकायत के बाद मेंटेनेंस का काम पूरा नहीं किया गया। 

विज्ञापन
SECL quarter accident occurred large part of balcony fell in Korba
छज्जा गिरने से बचा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसईसीएल दीपका के गेवरा कॉलोनी में क्वाटर का एक बड़ा हिस्से का छज्जा गिरने से हड़कप मच गया। इस हादसे में एक परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद एसईसीएल कर्मियों में भारी आक्रोश है। घटना की सूचना पर एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन


दीपका गेवरा कॉलोनी के एमडी 565 क्वाटर में एसईसीएल कर्मी खगेंद्र प्रसाद नायक निवासी हैं। गेवरा परियोजना में सीनियर सर्वेयर के पद पर हैं। सोमवार की शाम ड्यूटी कर घर पहुंचे ही थे कि अचानक क्वार्टर का सामने वाला एक बड़ा हिस्सा भर भराकर गिर गया। इस हादसे के बाद हड़कप मच गया। आसपास कॉलोनी वालों ने इसकी आवाज सुनी तो दौड़े चले आए।
विज्ञापन


खगेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस घटना में घर के आंगन में दो मासूम बच्चे खेल रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। खगेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि एसईसीएल के मेंटेनेंस विभाग में बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसका नतीजा आज सामने है। अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद श्रमिक संगठन और एसईसीएल के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कॉलोनी वासियों की माने तो ऐसे कई क्वार्टर हैं, जो जर्जर हालत में मेंटेनेंस के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी थी। लेकिन उसके बावजूद भी किसी तरह का ध्यान नहीं दिया गया।


कई बार श्रमिक संगठनों की बैठक में ऐसी चर्चा अधिकारी कर्मचारियों के ध्यान आकर्षित किया जा चुका है। आए दिन कर्मचारी कॉलोनी में छज्जा गिरने की घटनाएं घटित होने से दहशत में जीने को मजबूर हैं। यहीं हाल रहा तो किसी दिन कोई बड़ी घटना घट सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed