{"_id":"69957cab18921469f40481e6","slug":"secl-dav-class-12-student-ends-life-by-hanging-suicide-note-recovered-korba-news-c-1-1-noi1487-3965032-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: एसईसीएल डीएवी के 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: एसईसीएल डीएवी के 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद
Wed, 18 Feb 2026 02:52 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:52 PM IST
सार
कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर आईटीआई बस्ती की घटना है जहाँ एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं में पढ़ाई करने वाले 17 वर्षीय उज्जवल डनसेना उर्फ ध्रुव ने घर के अंदर कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दिया।
विज्ञापन
korba
विस्तार
कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर आईटीआई बस्ती की घटना है जहाँ एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं में पढ़ाई करने वाले 17 वर्षीय उज्जवल डनसेना उर्फ ध्रुव ने घर के अंदर कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और इसकी सूचना 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही शुरू की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक 17 वर्षीय उज्जवल डनसेना 12वीं का छात्र था और dav में कॉमर्स विषय लेकर पढ़ाई कर रहा था।बी सेक्शन में था और क्लास मॉनिटर था। बुधवार को 10 बजे से 1 बजे तक पहला पेपर सेंट जेवियर स्कूल में फिजिकल एजुकेशन पेपर था। जब उज्जवल पेपर के समय मे स्कूल नही पहुचा इस दौरान उसके स्कूल के कुछ टीचर उसके घर पहुंचे इस दौरान अंदर से दरवाजा बंद था काफी आवाज देने के बाद भी वह नहीं खोला। और घर के अंदर फुल साउंड में टीवी और गाना चल रहा था। खिड़की से जब जाकर देखा तो उसकी लाश पंखे पर लटक रही थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुची और जांच कार्यवाही शुरू की। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मौके से सुसाईट नोट बरामद किया गया है जो अग्रेजी में लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि करने के बाद उसकी लाश को मेडिकल कॉलेज में दिया जाए। बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता नहीं है उनका निधन हो गया है उसकी दीदी डिंपी डनसेना और जीजा इंद्र के साथ रहता था।मृतक की दीदी डिम्पी गोपालपुर शिक्षा की स्कूल में शिक्षक है। फिलहाल इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही है।
विज्ञापन