फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Robbery from an old man who was withdrawing money from bank in Korba

Korba: बैंक से रुपये निकालकर जा रहे बुजुर्ग से लूट, बाइक सवार युवकों ने रुपयों से भरा बैग छीना, देखते रहे लोग

Tue, 25 Feb 2025 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Feb 2025 10:42 PM IST
सार

वारदात के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगली हैं।

विज्ञापन
Robbery from an old man who was withdrawing money from bank in Korba
पीड़ित बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस रोड मुख्य मार्ग पर एसएस प्लाजा के पास लूट की घटना सामने आई। यहां बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो लुटेरे रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र में गायत्री नगर छठ घाट निवासी 58 वर्षीय अपिकर केरकेटा परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की दोपहर अपनी वैन में सवार होकर एसएस प्लाजा स्थित बैंक गए हुए थे। बैंक से 90 हजार निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरे आए और रुपयों से भरे बैग को हाथ से लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


अपिकर केरकेटा ने बताया कि लूट की घटना के दौरान उन्होंने चीख-पुकार भी मचाई, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। समय रहते अगर कोई लुटेरों का पीछा करता या फिर पकड़ने का प्रयास करते तो साथ वह पकड़े जाते। बताया जा रहा है कि लुटेरे पहले से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे और रेकी करने के बाद उसने लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपिकर केरकेटा ने बताया कि वो पेशे से ड्राइवर हैं और स्कूल में खुद की वैन चलाते हैं। उन्हें जमीन खरीदने के लिए कुछ पैसों की कमी पड़ी थी, जिसके चलते रुपयों निकालने के लिए बैंक गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगली, जिसमें लूट की वारदात कैद हो गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जिले के अन्य थाना, चौकियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed