फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Pradhan Pathak used to do obscene acts with girl students accused suspended after investigation in Korba

Korba: प्रधान पाठक छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत, जांच के बाद आरोपी को किया गया निलंबित

Fri, 22 Dec 2023 04:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 22 Dec 2023 04:21 PM IST
सार

छात्राओं की मानें तो प्रधान पाठक छात्राओं के साथ मानसिक और शारीरिक शोषण करता था, विरोध करने पर डराता धमकाता था। छात्राओं ने छात्रावास के अधीक्षकों से मिलकर आपबीती बताई इसके बाद तत्काल इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई।

विज्ञापन
Pradhan Pathak used to do obscene acts with girl students accused suspended after investigation in Korba
आरोपी प्रधान पाठक निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में कटघोरा विकासखंड के एक विद्यालय में प्रधान पाठक की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। छात्राओं ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जहां तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


छात्राओं की मानें तो प्रधान पाठक छात्राओं के साथ मानसिक और शारीरिक शोषण करता था, विरोध करने पर डराता धमकाता था। छात्राओं ने छात्रावास के अधीक्षकों से मिलकर आपबीती बताई इसके बाद तत्काल इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जांच टीम बनाई गई।

विज्ञापन


चार सदस्यीय कमेटी के द्वारा की गई जांच और अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने घरीपखना प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक संदीप अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। अग्रवाल पर सरकारी बालिका आश्रम की छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए थे छात्राओं ने अधीक्षिका को इस बारे में अवगत कराया था,शिक्षा विभाग के सहायक संचालक ने स्वीकार किया कि प्रधान पाठक के विरुद्ध काफी गंभीर शिकायत थी जिस पर उनका निलंबन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed