Korba: शराब पकड़ने गई पुलिस पार्टी का घेराव, जमकर हुआ विवाद, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोरबा में आदिवासियों को अपने निजी उपयोग के लिए पांच लीटर शराब बनाने की छूट सरकार ने दे रखी है। इसकी आड़ में विभिन्न क्षेत्रों में अवैध काम शुरू हो गया है। पंडरीपानी गांव में छापा मारने के लिए गई पुलिस पार्टी को ग्रामीणों ने घेर लिया।
विस्तार
कोरबा में आदिवासियों को अपने निजी उपयोग के लिए पांच लीटर शराब बनाने की छूट सरकार ने दे रखी है। इसकी आड़ में विभिन्न क्षेत्रों में अवैध काम शुरू हो गया है। पंडरीपानी गांव में छापा मारने के लिए गई पुलिस पार्टी को ग्रामीणों ने घेर लिया। दूसरी पार्टी के सहयोग से स्थिति सामान्य की गई। कोरबा सीएसपी ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने पंडरीपानी गांव में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की सूचना मिली जहां एक टीम बनाकर गांव में छापा मारा गया इस दौरान गांव में घुसते हैं ग्रामीण काफी संख्या में एकत्रित हो गए और विरोध करने लगे इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ जमकर विवाद हुआ। ग्रामीण पुलिस कर्मियों पर हावी हो गए इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जहां एक और टीम को मौके के लिए रवाना किया गया और मामले को किसी तरह नियंत्रण में लिया। पुलिस ने विवाद की स्थिति पैदा होने पर मोबाइल में वीडियो बनाया जिसके आधार पर चार युवकों को पकड़ा गया है वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में लगातार अवैध कारोबार पर कार्रवाई की जारी है इसी कड़ी में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अवैध महुआ शराब बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली जहां कार्रवाई करने पहुंची तो विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। जहां विवाद करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य की तलाश जारी है।