{"_id":"67eff9888df9035a1f100000","slug":"police-registered-a-case-of-murder-and-arrested-two-accused-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरबा पुलिस ने दो को पकड़ा: गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, कोयला कारोबारी की मौत के बाद सामने आया CCTV फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा पुलिस ने दो को पकड़ा: गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, कोयला कारोबारी की मौत के बाद सामने आया CCTV फुटेज
Fri, 04 Apr 2025 08:54 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:54 PM IST
सार
कोयला कारोबारी की हत्या मामले में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के दिन होली खेलने निकले एक कोयला कारोबारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का अपराध दर्ज कर दो आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। जबकि मामले में अन्य आरोपियों की सरगर्मी से खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हाऊसिंग बोर्ड कालोनी खरमोरा निवासी अनिल यादव 50 वर्ष निवास करता था। जो कोयला का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि 14 मार्च सुबह अनिल होली खेलने के नाम पर घर से निकला। वह होली खेलने रजगामार पहुंचा। अनिल कुछ दोस्तों से मिलने के बाद प्रेमनगर चला गया।
विज्ञापन
दोपहर लगभग 3 बजे बस्तीवासियों ने अनिल को सड़क के बीचोबीच बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसकी बाइक सड़क पर खड़ी थी। जबकि गमछा कुछ दूर पड़ा था। उस पर नजर पड़ते ही लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने अनिल को होश में लाने का प्रयास किया। लेकिन शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं हुई।
विज्ञापन
इस बात की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस्तीवासियों की मदद से अनिल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आया, जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया था।
इस मामले में पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। हत्या के मामले में लिप्त प्रेमनगर रजगामार निवासी अर्पित अग्रवाल 26 वर्ष पिता अजय अग्रवाल व साहिल दास पिता चंद्रिका दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि होली के दिन मामूली बात को लेकर अर्पित अग्रवाल व मृतक अनिल यादव के बीच विवाद हुआ था और अर्पित अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल की पिटाई कर दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में यह सब बातें सामने आ रही हैं। जिसे लेकर जांच की जा रही है।
वहीं हादसे के बाद सीसीटीवी फुटेज भी सामने है। जिसमें अनिल को हादसे के बाद उठाकर ला रहे हैं। उस पर पानी डालकर उठाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की मानें तो इस मामले में और भी लोगों को गिरफ्तारी होनी है। जहां उनकी पता सजाई की जा रही है।
वही परिजनों ने अनिल की मौत के बाद से मामले को संदिग्ध मान हत्या का संदेह जाता रही है। कहीं न कहीं कोयला कारोबार से जुड़े लेनदेन को लेकर हत्या की बात कहीं जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों का भी बयान दर्ज किया जा रहा है।