{"_id":"63fdba4e9fdac76cbf01065a","slug":"police-arrested-accused-from-bihar-for-demanding-extortion-from-korba-transporter-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर से मांगी रंगदारी: कॉल कर कहा- हत्या की सुपारी मिली है, रकम दोगे तो बख्शेंगे; बिहार से दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर से मांगी रंगदारी: कॉल कर कहा- हत्या की सुपारी मिली है, रकम दोगे तो बख्शेंगे; बिहार से दो गिरफ्तार
Tue, 28 Feb 2023 01:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:54 PM IST
सार
कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। बिहार से आरोपियों को गिरफ्तार कोरबा लाया गया। पकड़े गए आरोपियों ने खुद ही जान से मारने की धमकी दी और रंगदारी मांगी थी। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक ट्रांसपोर्टर और उसके बेटे से रंगदारी मांगी गई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे पिता-पुत्र की हत्या करने की सुपारी मिली है। अगर वह रकम देगा तो जान बख्श देंगे। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर पुलिस ने धमकी देने वाले दोनों बदमाशों को बिहार के रोहतास से गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती निवासी कृपाल सिंह और उसके बेटे राम सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। कृपाल सिंह को किसी का कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा था कि उसके और उसके बेटे को जान से मारने की सुपारी मिली है। हालांकि रकम की अदायगी करने पर जान बख्श देने का वादा भी किया था।
विज्ञापन
धमकी मिलने से डरे ट्रांसपोर्टर ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की। साइबर सेल की मदद से मिली लोकेशन के आधार पर बिहार के रोहतास जिले पहुंच गई और वहां से आरोपी राजकुमार उर्फ सोनू व धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन