फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Police arrested a person stealing chicken in Korba

लालच बुरी बला: शराब पीने के बाद चुराई मुर्गी, फिर पकाई और खाई, मन न माना तो दोबारा पहुंचा, इस बार हुई धुनाई

Mon, 11 Mar 2024 06:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 06:35 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि शराब पीने के बाद नॉनवेज खाने का मन हुआ इसके लिए वह रात करीब दस बजे रोशन के घर जा पहुंचा। जहां से उसने एक मुर्गी की चोरी कर ली उसने रात में ही मुर्गी को बनाकर खा लिया। इसके बाद भी उसका मन नही भरा तो दूसरी बार मुर्गी चोरी करने जा पहुंचा, लेकिन इस बार फंस गया।

विज्ञापन
Police arrested a person stealing chicken in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालच बुरी बला है, यह कहावत कोरबा में उस वक्त सच साबित हो गई, जब चोरी की मुर्गी को हजम करने के बाद भी युवक का मन नही भरा। वह कुछ ही घंटे बाद पुनः मुर्गी चोरी के लिए दरबे में जा घुसा। उसे दरबे में घुसते देख कुत्ते भौंकने लगे जिससे मकान मालिक की नींद खुल गई। उसने चोर को दरबे के भीतर ही बंद कर दिया और पुलिस को इत्तला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन

 

यह मामला सिविल लाइन रामपुर थानांतर्गत झगरहा- बरबसपुर बाइपास मार्ग स्थित ग्राम नकटीखार का है। दरअसल मुख्यमार्ग में निजी विद्यालय के समीप रिटायर्ड शिक्षिका परिवार सहित निवास करती है। उनका पुत्र रोशन कुमार तिग्गा मुर्गी पालन करता है इसके लिए उसने दरबे का निर्माण कराया है, प्रतिदिन की तरह बीती रात रोशन मुर्गियों को दरबे में बंद कर सोने चला गया। उसे रात करीब दो बजे पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी जिससे रोशन को गड़बड़ी की आशंका हुई। 

विज्ञापन

 

वह कमरे से निकलकर दरबे की ओर पहुंचा तो भीतर एक युवक दुबका मिला। दरबे में मुर्गी चोर घुसे होने की भनक लगते ही रोशन ने बाहर से दरवाजे बंद कर दिया जिससे मुर्गी चोर दरबे के भीतर फंस गया। मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पीएस पोया मौके पर पहुंचे उन्होने दरबे में घुसे युवक को बाहर निकाला तो वह गांव में ही रहने वाला बुधवार सिंह मंझवार निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूछताछ करने पर उसने बताया कि जी भरके शराब पीने के बाद नॉनवेज खाने का मन हुआ इसके लिए वह रात करीब दस बजे रोशन के घर जा पहुंचा। जहां से उसने एक मुर्गी की चोरी कर ली उसने रात में ही मुर्गी को बनाकर खा लिया। इसके बाद भी उसका मन नही भरा तो दूसरी बार मुर्गी चोरी करने जा पहुंचा, लेकिन इस बार फंस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed