फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   poisonous snake was sitting in carpet in kitchen in Korba

Korba: किचन में लगे कारपेट में बैठा था जहरीला सांप, खाना लेने गई महिला के उड़े होश, देखें वीडियो

Sun, 09 Jun 2024 02:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Jun 2024 02:01 PM IST
सार

सभी भोजन करने के लिए तैयारी में थे और भोजन निकालने के लिए महिला किचन में गई तो देखा एक साप बैठा हुआ हैं जिसको देख महिला भाग खड़ी हुई फिर डरे सहमे परिवार ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम को दी।

विज्ञापन
poisonous snake was sitting in carpet in kitchen in Korba
सांप का किया गया रेस्क्यु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार दहशत में तब आ गया जब आचनक उनकी नज़र किचन में बैठे एक साप पर पड़ी, रात्रि 9.30 बजे के आस पास पूरा परिवार भोजन करने की तैयारी में था पर उनको क्या पता था किचन में एक विषैला नाग बैठा हुआ है जो पता नहीं कब से घुस कर बैठा हुआ था और किचन में लगे कारपेट में छुप कर थोड़ा सा सर निकाल कर बैठा हुआ था। सभी भोजन करने के लिए तैयारी में थे और भोजन निकालने के लिए महिला किचन में गई तो देखा एक साप बैठा हुआ हैं जिसको देख महिला भाग खड़ी हुई फिर डरे सहमे परिवार ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम को दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना प्राप्त होते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी कुसमुंडा के लिए रवाना हो गए और उस परिवार के घर पहोंच कर साप का रेस्क्यु किया साथ ही जितेंद्र सारथी ने बताया यह कोबरा (नाग) साप है जो बेहद ही ज़हरीला होता है और खतरा महसूस होने पर ही काटता है। अच्छी बात रही की किचन में भोजन बनाने से लेकर खाने की तैयारी तक कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई आखिरकार कोबरा सांप को डिब्बे में बंद किया जिसके बाद घर वालों ने राहत भरी सास ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed