फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Pali Tanakhar MLA Mohitram Kerketta reached Gram Panchayat Sakho by boat

Korba: नाव का चप्पू चला 'साखो' पहुंचे विधायक मोहितराम, यादव समाज की बैठक में ग्रामीणों को दी यह बड़ी सौगात

Mon, 13 Mar 2023 10:56 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 10:56 AM IST
सार

पाली तानाखार विधान सभा से विधायक मोहितराम केरकेट्टा अंतिम छोर वनांचल ग्राम पंचायत साखो नाव का चप्पू चला नदी पार कर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने ढ़ोल बजाकर और नाच-गाना कर स्वागत किया।

विज्ञापन
Pali Tanakhar MLA Mohitram Kerketta reached Gram Panchayat Sakho by boat
पाली तानाखार विधानसभा से विधायक मोहितराम केरकेट्टा नाव चलाते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरबा जिले के पाली तानाखार विधान सभा के क्षेत्रीय विधायक मोहित राम केरकेट्टा अंतिम छोर वनांचल ग्राम पंचायत साखो नाव का चप्पू चलाते नदी पार करके पहुंचे। जहां यादव समाज की समाजिक बैठक में शामिल हुए। पाली तानाखार विधायक लगातार अपने क्षेत्र का सघन दौरा कर छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा अपने सघन दौरा कार्यक्रम के तहत विधान सभा पाली तानाखार व पोड़ी ब्लाक के अंतिम छोर हसदेव अरंण्ड्य के बीच जगल में बसे गांव और हसदेव नदी के पार बसे ग्राम पंचायत साखों में स्वयं नाव का चप्पू चलाते हुए नदी पार करके यादव समाज के सामाजिक बैठक में सम्मिलित हुए। विधायक केरकेट्टा नाव के केवट के साथ चप्पू चलाते हुए हसदेव नदी को पार कर साखो पहुंचे जहां विधायक मोहित राम केरकेट्टा बैठक में यादव समाज के लोगों से भेंट मुलाकात की एवं उनकी समस्याएं सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यादव समाज के लोंगों की मांग पर विधायक केरकेट्टा ने 10 लाख रुपये के सामाजिक भवन की घोषणा की। जिस पर ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार अंतिम छोर के हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed