{"_id":"645b8e13efca6c81c1003e43","slug":"one-year-old-girl-died-after-falling-in-a-pit-filled-with-water-in-korba-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदलीं खुशियां: पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत, खेलते हुए पहुंची; नानी के घर आई थी शादी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदलीं खुशियां: पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत, खेलते हुए पहुंची; नानी के घर आई थी शादी में
Wed, 10 May 2023 05:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 May 2023 05:59 PM IST
सार
विजेंद्र पाल मजदूरी करता है। वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल शादी कार्यक्रम में रिश्तेदार के घर आया हुआ था। इसी दौरान हादसा हो गया। इसके बाद से शादी में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
कुसमुंडा थाना, कोरबा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में डेढ़ साल की बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। आशंका है कि बच्ची खेलते-खेलते वहां पहुंच गई होगी। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी तो परिजन तलाश करने के लिए निकले। इसके बाद बच्ची का शव मिला। बच्ची अपने परिजनों के साथ नानी के घर शादी में शामिल होने के लिए आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद से शादी के घर में मातम का माहौल है। हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रांगबेल निवासी वीरेंद्र पाल सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने ससुराल ग्राम खोडरी आया था। उसके ससुराल में शादी कार्यक्रम है। शादी क दौरान उपयोग होने वाले पानी को सोखने के लिए घर के पीछे बाड़ी में दो-तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर सोखता बनाया गया है। वीरेंद्र की डेढ़ साल की बच्ची बुधवार सुबह इसी में खेलते हुए गिर गई। बच्ची जब काफी समय तक नहीं दिखी उसके बाद सभी आसपास ढूंढने में लग गए। घर पर चल रहा शादी कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बच्ची को तलाश करते हुए परिजन घर के पीछे बने सोखते के पास पहुंचे तो देखा कि उसमें पड़ी हुई है। इस पर उन्होंने बच्ची को बाहर निकाला और उसके सीने को दबाया। इससे अंदर भरा गंदा पानी मुंह से निकल गया। इस पर बच्ची के जीवित होने की उम्मीद से परिजन उसे लेकर तत्काल ही विकास नगर डिस्पेंसरी पहुंचे, लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों से सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई परिजनों के बयान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन