फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Nag-Nagin's snake fun video in Korba went viral

नाग-नागिन का इश्क: बारिश की मस्ती में एक-दूसरे से लिपटे करते रहे डांस, सांपों के मिलन का होता है मई-जून का माह

Mon, 29 May 2023 01:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 29 May 2023 01:29 PM IST
सार

खेतों में नाग-नागिन को इस तरह से देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसे उनका डांस समझा और आकर्षण का केंद्र मानकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि नाग-नागिन की लंबाई करीब सात से आठ फीट की थी। 

विज्ञापन
Nag-Nagin's snake fun video in Korba went viral
खेत में मस्ती करता नाग-नागिन का जोड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

अक्सर आपने फिल्मों और सीरियल में नाग-नागिन के जोड़े को डांस करते और प्रेम करते देखा होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा में यह जीवंत हो उठा। बारिश की दस्तक के साथ ही नाग-नागिन का जोड़ा एक-दूसरे से लिपटे मस्ती करते रहे। करीब आधे घंटे तक यह सब चलता रहा और लोग अपने मोबाइल के कैमरे में उसे कैद करते रहे। दरअसल, मई-जून का महीना सांपों के मिलन का समय माना जाता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मान्यता है कि नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दे तो मानसून में अच्छी बारिश होती है। 

विज्ञापन


नाग-नागिन की मस्ती का यह नजारा कटघोरा के कासनियां स्कूल पारा के एक खेत में दिखाई दिया है। खेतों में नाग-नागिन को इस तरह से देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसे उनका डांस समझा और आकर्षण का केंद्र मानकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि नाग-नागिन की लंबाई करीब सात से आठ फीट की थी। फिलहाल सांपों की मस्ती को देखकर लोग खूब आनंद ले रहे हैं और उनका यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed