फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Motor mechanic was crushed to death with a stone dead body found outside the garage in korba

Korba: मोटर मैकेनिक की पत्थर से कुचलकर हत्या, गैरेज के बाहर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 04 Dec 2023 04:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Dec 2023 04:38 PM IST
सार

रविवार की सुबह उसकी लाश गैरेज के समीप ही पड़ी मिली। सूचना मिलने पर दीपका पुलिस और साइबर सेल की टीम घटनास्थल जा पहुंची। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में ईंट पत्थर से कुचले जाने के निशान मिले।

विज्ञापन
Motor mechanic was crushed to death with a stone dead body found outside the garage in korba
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के दीपका क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सिरकी मोड़ के समीप गैरेज में मोटर मैकेनिक का काम करने वाले युवक की रक्त रंजित लाश पड़ी मिली। उसे किसी ने ईंट पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

मूलतः जयपुर थाना चैनपुर जिला गुमला झारखंड का रहने वाला निकोलस टोप्पो (36 वर्ष) मोटर मैकेनिक का काम करता था। वह वर्ष 2008 से दीपका में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से निकोलस सिरकी मोड़ स्थित मंदीप मोटर गैरेज में काम करता था। वह अकेला होने के कारण गैरेज में रहता था। प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम सात बजे निकोलस अपना मोबाइल दोस्त को देकर शराब पीने चला गया।

विज्ञापन

 

रविवार की सुबह उसकी लाश गैरेज के समीप ही पड़ी मिली। सूचना मिलने पर दीपका पुलिस और साइबर सेल की टीम घटनास्थल जा पहुंची। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में ईंट पत्थर से कुचले जाने के निशान मिले। जिससे संभावना जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। खास बात तो यह है कि घटना के वक्त उसका मोबाइल दोस्त के पास था। जिससे पुलिस को कुछ खास मदद नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि मामले की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक के सर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस और साइबर सेल की टीम तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed