{"_id":"6513a4c687709e6e84019073","slug":"more-than-half-a-dozen-cattle-died-after-being-hit-by-lightning-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की हुई मौत, पूरे इलाके में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की हुई मौत, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Wed, 27 Sep 2023 09:13 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 27 Sep 2023 09:13 AM IST
सार
सर्वमंगला रोड कनकी स्थित सोनपुरी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में लगातार पिछले तीन दिनों से रुक रुककर झमाझम बारिश और आकाशी बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण आम लोगों के जीवन पर काफी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सर्वमंगला रोड कनकी स्थित सोनपुरी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे मवेशी गांव के आसपास थे। जहां अचानक तेज बारिश होने लगी, इसके बाद सभी मवेशी गांव के पास महुआ पेड़ के नीचे चले गए। अचानक आकाशी बिजली गिरने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, कुछ मवेशी बच गए। ग्रामीण जब खेत पर काम करने गए उनकी नजर पड़ी। तब उन्होंने इसकी सूचना गांव में जाकर मवेशियों के मालिक को दी।
विज्ञापन