फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   More than 40 vultures nest in Jatga range of Katghora forest division

जटगा रेंज से अच्छी खबर: विलुप्त प्रजाति की हुई गणना, 40 से अधिक गिद्धों का बसेरा; पढ़ें क्या कहती है रिपोर्ट

Tue, 09 Apr 2024 10:09 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 10:09 AM IST
सार

कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में विलुप्त प्रजाति के गिद्ध पक्षी की गणना की गई है। जिसमें एक ही रेंज में लगभग 40 से अधिक गिद्धों का बसेरा है। वन विभाग सर्वे कर संरक्षण की बात कर रही है।

विज्ञापन
More than 40 vultures nest in Jatga range of Katghora forest division
विलुप्त प्रजाति के गिद्ध पक्षी की गणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघोरा वन मंडल अपने जैव विविधता के लिए जाना जाता है। जहां इस जंगल में विभिन्न वन्य प्राणियों का बसेरा है। वहीं कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में गिद्ध पक्षी की गणना की गई है। जिसमें एक ही रेंज में लगभग 40 से अधिक गिद्धों का बसेरा पाया गया है जो वन विभाग व वन प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। देश में लगातार गिद्धों की संख्या कम होती जा रही है। ऐसे में कोरबा और कटघोरा के जंगल में गिद्धों की मौजूदगी से यह साफ हो गया है कि कोरबा जिले का जंगल आज भी इन प्राणियों के लिए बेहतर बसेरा बना हुआ है। 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कटघोरा वन मंडल के विभिन्न वन परिक्षेत्र में साल, साजा, सागौन सहित विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों की भरमार है। यही वजह है कि घने वन होने की वजह से जंगल में विलुप्त प्रजाति सहित अन्य वन्य प्राणियों का घरौंदा बना हुआ है और लगातार इनका कुनबा भी बढ़ते ही जा रहा है।

कटघोरा बलासपुर मंडल के जटगा रेंज में बिलासपुर अचानकमार टाइगर रिजर्व से कंजर्वेशन एसोसिएट टीम जटगा रेंज पहुंची। जहां कटघोरा वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर जटगा रेंज में गिद्धों के कुनबे की तलाश की गई। टीम के द्वारा जटगा रेंज में 40 से अधिक गिद्धों की मौजूदगी पाई है जो वन विभाग के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इलाके के आसपास काफी मशक्कत कर उसे कमरे में देखा गया और गणना की गई। सर्वे टीम की मानें तो एक गीत ऊंचाई पहाड़ वाले क्षेत्र में पाए जाते हैं जो अक्सर पत्थर और चट्टान के ऊपर बैठना पसंद करते हैं। इस गिद्ध की तलाश आसपास गांव में और की जाएगी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि और भी जीत हो सकते हैं।

विज्ञापन

कई बार गांव के आसपास गिद्ध भी नजर आ चुके हैं। लेकिन अक्सर और हमेशा मौजूद नहीं होते। लगातार देश में गिद्धों की संख्या कम होती जा रही है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में गिद्धों की मौजूदगी से साफ नजर आता है कि यह जंगल गिद्धों के रहने के लिए बेहतर साबित हो रहा है।

यहां गिद्धों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां जिस स्थान पर गिद्ध हैं। वह चारों ओर पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा हुआ है। इसी स्थान पर गिद्धों ने अपना कुनबा बना रखा है, जो कई वर्षों से गिद्ध यहां अपना बसेरा बना हुआ है। वन विभाग के अधिकारी अब इस इलाके को और बेहतर करने की दिशा पर प्रयास कर रहे हैं। ताकि गिद्ध सहित अन्य वन्य प्राणियों को बेहतर रहवास मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed