{"_id":"646f25931a36ff94640d0192","slug":"more-than-12-people-injured-due-to-overturning-of-high-speed-bus-in-korba-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस पलटने के बाद ट्रक में घुसी: 12 से ज्यादा लोग घायल, तीन की हालत गंभीर; कोरबा से जा रही थी बांगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस पलटने के बाद ट्रक में घुसी: 12 से ज्यादा लोग घायल, तीन की हालत गंभीर; कोरबा से जा रही थी बांगो
Thu, 25 May 2023 02:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 May 2023 02:38 PM IST
सार
थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर है। घायलों से पूछताछ में बस की रफ्तार काफी तेज होने की बात सामने आई है। फिलहाल अभी राहत कार्य जारी है। हादसे के समय बस में 30 से 40 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
कोरबा में तेज रफ्तार बस पलटी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पर पलटने के बाद घिसटते हुए सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण तेज रफ्तार ही बताया जा रहा है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोरबा से बांगो जाने के लिए सिटी बस निकली थी। अभी बस कटघोरा से आगे जेंजरा चौक के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद घिसटते हुए सामने से आ रहे ट्रक में जो घुसी। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन