फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Mitanin beat up female doctor for refusing to make a video in delivery room in Korba

Korba: प्रसव कक्ष में वीडियो बनाने से मना करने पर भड़की मितानिन, महिला डॉक्टर से की मारपीट; पुलिस करेगी जांच

Tue, 28 Nov 2023 12:01 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 12:01 PM IST
सार

कोरबा में एक मितानीन गर्भवती महिला को लेकर प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी। वह प्रसव के थोड़ी ही देर बाद सीधे प्रसव कक्ष के भीतर जा पहुंची। किसी बात से खफा मितानिन ने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वह वीडियो बनाने से मना करने पर आग बबूला हो गई। 

विज्ञापन
Mitanin beat up female doctor for refusing to make a video in delivery room in Korba
मितानिन ने डॉक्टर से की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला चिकित्सक से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस कृत्य को किसी और ने नही बल्कि विभाग से जुड़ी मितानीन ने अंजाम दी है। दरअसल, मितानीन गर्भवती महिला को लेकर प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी। वह प्रसव के थोड़ी ही देर बाद सीधे प्रसव कक्ष के भीतर जा पहुंची। किसी बात से खफा मितानिन ने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वह वीडियो बनाने से मना करने पर आग बबूला हो गई। मामले की शिकायत मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह पूरा वाक्या मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदुरमाल में रहने वाली गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। गांव की मितानीन उसे लेकर प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। इस दौरान ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को प्रसव कक्ष में दाखिल कर लिया। जहां कुछ समय बाद महिला चिकित्सक के देखरेख में प्रसुता ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन


महिला चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी प्रसव कक्ष में जच्चा बच्चा का निरीक्षण में लगे हुए थे। इस बीच मितानीन भी सीधे लेबर रूम के भीतर पहुंच गई। वह किसी बात को लेकर नाराज हो गई। उसने नाराजगी में अपने मोबाइल से प्रसव कक्ष के भीतर ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिला चिकित्सक ने मितानीन जैसे पद पर कार्य करने वाली महिला की इस करतूत पर एतराज जताया। वीडियो बनाने के लिए मना किया। यह बात मितानीन को नागवार गुजरी। वह महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता पर उतारू हो गई। उसने महिला डॉक्टर से मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आपाधापी में मितानीन का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रसव कक्ष के भीतर मौजूद महिला कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मामले से आला अफसरों को अवगत कराया गया। महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना को प्रबंधन ने गंभीरता से लिया। प्रबंधन की ओर से मामले की शिकायत सिविल लाइन रामपुर पुलिस में की गई। सोमवार को रामपुर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने प्रसुता के अलावा घटना के वक्त मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं का बयान दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है। संभवत: महिला चिकित्सक से अभद्रता करने वाली मितानीन के खिलाफ कार्रवाई की गाज गिर सकती है।


परिजनों की अनुपस्थिति में मिलेगी मितानिनों को प्रवेश
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम ने चिकित्सकों की बैठक ली। बैठक में उपस्थित चिकित्सकों ने इलाज के दौरान नियमों की अनदेखी से होने वाली परेशानी से अवगत कराया। उनसे रूबरू होने के बाद प्रसव कक्ष सहित प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब नियमानुसार प्रसव कक्ष में प्रसुता के एक महिला परिजन ही जा सकते हैं। उनकी गैर मौजूदगी में ही मितानीनों को भीतर प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed