फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   miscreants set fire to property dealer car parked outside house in korba

प्रॉपर्टी डीलर की कार में लगाई आग: घर के बाहर खड़ी 'इनोवा' धू-धू कर जल गई, बोला- किसी से कोई रंजिश नहीं

Wed, 03 May 2023 01:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 03 May 2023 01:08 PM IST
सार

सूचना मिलने पर कार मालिक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि, जब तक वह मौके पर आए कार खाक हो चुकी थी। बताया कि, प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। किसी से कोई विवाद और दुश्मनी भी नहीं है। 

विज्ञापन
miscreants set fire to property dealer car parked outside house in korba
कोरबा में प्रॉपर्टी डीलर की कार में लगाई आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक 'इनोवा' कार में आग लगा दी। इसके चलते कार धू-धू कर जल गई। कार प्रॉपर्टी डीलर की है, जिसे एक व्यापारी इस्तेमाल कर रहा था। आग लगी देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। आग लगाने वालों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, मिशन कंपाउंड निवासी बसलेन नंद के नाम से इनोवा कार रजिस्टर्ड है, लेकिन इसका इस्तेमाल अशरफ मेमन नामका व्यापारी कर रहा था। कार व्यापारी के ही घर के बाहर पुरानी बस्ती में खड़ी थी। देर रात करीब 2-3 बजे के बीच लोगों ने कार में आग लगी देखी तो अशरफ को जानकारी दी। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया। कार आग की लपटों में घिर गई और धू-धू कर जलने लगी। सबने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और उस पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन





सूचना मिलने पर कार मालिक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि, जब तक वह मौके पर आए कार खाक हो चुकी थी। बताया कि, प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। किसी से कोई विवाद और दुश्मनी भी नहीं है। आग किसने लगाई, कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। संभवत: किसी शरारती तत्व का काम हो सकता है। कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed